फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   accident

सेना के प्रति महिलाओं ने जताया आभार

विज्ञापन
accident
थन्नामंडी के डीकेजी इलाके में बर्फ के बीचफंसी महिलएं बर्फ से निकलने के बाद सेना के कैंप में चाए प? - फोटो : RAJOURI
राजोरी। जिले की थन्नामंडी क्षेत्र से पुंछ के बफलियाज परजिन के घर जा रही पांच महिलाओं सहित 10 लोगों को सेना ने बर्फबारी के बीच से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया तो महिलाओं ने सेना के प्रति आभार प्रकट किया। महिलाओं ने बताया कि रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर सेना के जवानों ने उनकी जान बचाई है।
विज्ञापन

नूर बेगम ने बताया कि जब उनका वाहन बर्फबारी के बीच फंसा तो चारों और धुंध थी। वाहन चालक को कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन में बैठे पुरुषों ने चालक सहित वाहन से बाहर निकल कर देखा तो हर ओर धुंध ही धुंध थी, और बर्फबारी तेजी से हो रही थी। उनको लगा कि आज यह बर्फ उनकी जान ले लेगी। कड़ाके की ठंड के बीच वाहन के अंदर बैठे हुए उनका दिल भी बैठा जा रहा था और डरावना अहसास हो रहा था। दो महिलाओं की तो सांस तक रुकने लगी व ब्लड प्रेशर बढ़ गया। किसी को कुछ भी नहीं सूझ रहा था कि अचानक सेना उनके लिए भगवान बन कर आई व जवानों ने पुलिस की मदद से न केवल महिलाओं व अन्य को बर्फ से निकाला, बल्कि उन्हें अपने शिविर में ले जाकर चाय आदि पिलाई व सेकने के लिए आग दी। उसके बाद सेना के एक डॉक्टर ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। सभी को सही पाए जाने के बाद सेना ने उन सभी को घर के लिए रवाना किया। महिलाओं ने सेना के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि महिला दिवस पर सेना ने उनको जो उपहार दिया है, उसे वह कभी नहीं भूल पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed