फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Accident in rajouri

Rajouri News: सड़क पर ऑटो पलटने से सात यात्री घायल, जीएमसी में भर्ती

विज्ञापन
Accident in rajouri
खेवरा स्थित कीकर मोड की घटना, तेज रफ्तार ऑटो से चालक का नियंत्रण खो जाने पर हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


राजोरी। शहर के खेवरा स्थित कीकर मोड में शुक्रवार को एक ऑटो सड़क पर पलट गया। इससे उसमें सवार 8 यात्री घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जीएमसी राजोरी में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार एक ऑटो राजोरी के पुराने बस अड्डे से खेवरा की ओर जा रहा था। एक मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण चालक ने ऑटो से नियंत्रण खो दिया, और ऑटो सड़क पर पलट गया। इस घटना तेज आवाज आई और ऑटो में सवार लोगों ने चीख पुकार करना शुरू कर दिया। आवाजें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने यात्रियों को उठाया और जीएमसी राजोरी में पहुंचाया। वहां उनका उपचार जारी है और सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, मौके से ऑटो चालक फरार हो गया। जीएमसी में उपचार कर रहे डॉक्टर के अनुसार भर्ती घायलों में शेबा अख्तर निवासी मेंढर, मोहम्मद सादिक निवासी मेंढर, शोकित अली निवासी सालवा, शान चौधरी निवासी गंभीर ब्राह्मणा, रफिया कोसर निवासी गंभीर ब्राह्मणा और शबाज अहमद, आफताब अहमद व अक्सर नासर तीनों निवासी पीर कांजू राजोरी शामिल हैं। उधर, पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए ऑटो को जब्त कर लिया है और फरार ऑटो चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed