फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   A third class student died after falling from the roof of a house

Rajouri News: घर की छत से गिरने से तीसरी कक्षा के छात्र की मौत

Fri, 13 Jun 2025 02:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Fri, 13 Jun 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
A third class student died after falling from the roof of a house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजोरी। शहर के पंज पीर क्षेत्र में तीसरी कक्षा के एक छात्र की घर की छत से गिरने से मौत हो गई। इससे आसपास शोक का माहौल बन गया। दोपहर बाद उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार आठ वर्षीय इदनान रजा पुत्र मोहम्मद रजा खाना खाने के बाद अपने घर की छत पर खड़ा था। उसके पिता के अनुसार, उनके घर के आगे एक अन्य घर है। दूसरे घर और उनके घर के बरामदे के बीच में तीन से चार फुट का गैप है, जहां उन्होंने कुछ लक्कड़ के फट्टे रखकर चलने का रास्ता बनाया है। इदनान उसी स्थान पर एक लोहे की पाइप को पकड़ कर खड़ा था। इस दौरान वह अचानक नीचे रखे पत्थरों और पाइपों पर गिर गया। इस दौरान उसके चेहरे, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आईं। उसे तत्काल जीएमसी राजोरी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जम्मू रेफर कर दिया। परिवार के सदस्य उसे लेकर जम्मू के लिए निकले, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed