{"_id":"30-43711","slug":"Rajouri-43711-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के मुद्दे पर विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के मुद्दे पर विचार
Rajouri
Updated Tue, 04 Feb 2014 02:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। कालाकोट विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर शुक्रवार को विधायक रछपाल सिंह ने बैठक की। इसमें हलके के सभी सरपंचों, पंचों और विभिन्न सरकारी विभागों के जिला अधिकारियों ने हिस्सा लिया। रछपाल ने सभी विभागों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि जो विकास प्रोजेक्ट रुके हुए हैं, उनको जल्द शुरू किया जाए और जो चल रहे हैं, उनको जल्द खत्म किया जाए। बैठक में जिला उपायुक्त हेमंत कुमार शर्मा भी मौजूद थे। इससे पहले विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों ने कालाकोट विधानसभा हलके में चलाए जाने वाले विकास कार्यों की जानकारी दी। विभाग की तरफ से चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे भी बताया। इस दौरान ज्यादातर सरपंचों ने कहा कि उनके क्षेत्रों में मगनरेगा योजना का सही तरह से लाभ नहीं दिया जा रहा। उन लोगों के नाम इस योजना में शामिल हैं, जो सरकारी नौकरियां करते हैं, लेकिन जो लोग सही हकदार हैं और काम करते हैं, उनको कई महीने से इस योजना के तहत किए गए काम का वेतन नहीं दिया गया। जबकि कई सरपंचों ने राशन न मिलने को लेकर भी कड़ा रोष जताया। पिछले एक महीने से बिजली पानी को लेकर भी सरपंचों और पंचों ने अपना गुस्सा जाहिर किया। पिछले दिनों बारिश और बर्फबारी से हुए नुकसान के बारे भी सरपंचों और पंचों ने जानकारी दी। विधायक ने विशेष तौर पर सीएपीडी, बिजली और ग्रामीण विकास विभाग को अपने विभाग की ओर से चलाई जाने वाली योजनाओं का सही लाभ लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन