{"_id":"749d9c22893ee5919207a7cfe00b5afa","slug":"517-polling-booths-will-be-added-to-the-vote-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"517 पोलिंग बूथों पर डाले जाएंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
517 पोलिंग बूथों पर डाले जाएंगे वोट
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Thu, 13 Nov 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में इस बार 17 नए पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिससे पोलिंग बूथों की संख्या बढ़ कर अब 517 हो गई है। जिला चुनाव आयोग एवं डीसी राजोरी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले की दरहाल तहसील में पांच नए पोलिंग बूथ, राजोरी में छह नए बूथ और कालाकोट में भी छह नए पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में मतदान सूचियों में नए मतदाताओं के नाम दर्ज होने से 17 नए पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इससे पहले राजोरी जिले में 500 पोलिंग बूथ थे। जिला चुनाव अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी नए पोलिंग बूथों में सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
20 दिसंबर को जिले में अधिक से अधिक मतदाता वोट डालने आए, इस बात को सुनिश्चित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जिले की चार विधानसभा सीटों में राजोरी में 158 पोलिंग बूथों, नौशेरा में 117 पोलिंग बूथों, दरहाल में 132 पोलिंग बूथों और कालाकोट में 110 पोलिंग बूथों पर मतदाता मतदान करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
जिले में कितने संवेदनशील और कितने अति संवेदनशील बूथ हैं, इस बात की जानकारी जुटाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बहुत जल्द इन क्षेत्रों की सूची बना ली जाएगी।