फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   23546 students registered for post graduate course in BGSBU

Rajouri News: बीजीएसबीयू में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए 23546 छात्रों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
23546 students registered for post graduate course in BGSBU
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह (बीजीएसबी) विश्वविद्यालय को सीयूईटी पोस्ट ग्रेजुएट में देशभर के छात्रों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तावित विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए कुल 23546 छात्रों ने पंजीकरण कराया है।

बीजीएसबी यूनिवर्सिटी के उपकुलपति प्रोफेसर अकबर मसूद ने बताया कि विश्वविद्यालय न केवल जम्मू-कश्मीर, बल्कि अन्य राज्यों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन रहा है। बड़ी संख्या में छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए इस विश्वविद्यालय में अपनी रुचि दिखा रहे हैं। उपकुलपति ने इसे बीजीएसबीयू को राष्ट्रीय महत्व के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में उल्लेखनीय बताया है। उपकुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में एमबीए, एमबीए हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म, एमसीए, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी आईटी, एमएससी मैथ्स, एमएससी बॉटनी, एमएससी जूलॉजी, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी ईवीएस, एमएससी फिजिक्स, एमए अरबी, एमए इस्लामिक स्टडीज, एमए उर्दू, एमए इंग्लिश, एमए इकोनॉमिक्स, एमए एजुकेशन, एमए हिंदी, एमए गोजरी, एमए पहाड़ी, एमएड और बीएड आदि कोर्स उपलब्ध हैं। फिलहाल सबसे अधिक मांग वाले पाठ्यक्रमों में एमबीए, एमसीए, जूलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed