{"_id":"8ce47f7731df8e1857147b0c342d17f1","slug":"193-roads-and-three-bridges-damaged-by-flooding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से 193 सड़कें और तीन पुल क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से 193 सड़कें और तीन पुल क्षतिग्रस्त
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
Updated Sat, 27 Sep 2014 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बाढ़ और भूस्खलन से करीब 193 सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिनमें 121 मुख्य सड़कें भी शामिल हैं। वहीं तीन मुख्य पुल के भी क्षतिग्रस्त होने से कई क्षेत्रों के बीच यातायात पूरी तरह ठप हो कर रह गया है। इस बात की जानकारी शुक्रवार को जिला विकास आयुक्त पुंछ मोहम्मद हुसैन मलिक ने दी।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन कबीर हुसैन शाह ने बताया कि जो 121 मुख्य सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उनमें सुरनकोट तहसील में 34, मंडी में 33, मेंढर में 23 और पुंछ में 31 सड़कें शामिल हैं। वहीं कई पैदल पुलों के साथ ही तीन बडे़ पुल, जिनमें पुंछ नगर का शेरे कश्मीर पुल, पंमरोट पुल और धुंधक पुल भी शामिल है, जिसके कारण कई क्षेत्रों के बीच यातायात संपर्क पूरी तरह कट कर रह गया है।
विज्ञापन
जिला विकास आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग को इस बात के निर्देश दिए हैं कि वह अपने पूरे कर्मचारियों को काम पर लगाते हुए जल्दी ही सड़कों को यातायात के लिए खोलें ताकि लोगों को दिक्कतें न हो।
विज्ञापन
पेश आ रही कठिनाइयां दूर हो सकें।