फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   17 cattle rescued, two person arrested

17 मवेशी छुड़ाए, दो पशु तस्कर काबू

Sun, 06 Dec 2015 08:06 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Dec 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन
17 cattle rescued, two person arrested

मुगल रोड के रास्ते मवेशियों को कश्मीर घाटी की ओर पैदल जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से करीब 17 पशुओं को मुक्त करवा लिया है।

विज्ञापन


एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह के अनुसार डीएसपी हेडक्वार्टर हमीद चौधरी, एसएचओ चमन गोरखा और सिटी पुलिस चौकी प्रभारी मोहम्मद रफीक की टीम ने शहर के दस्सल क्षेत्र में नाका लगा रखा था। नाके के दौरान पुलिस ने देखा कि कुछ लोग पशुओं को पैदल ही मुगल रोड की ओर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन


पूछताछ करने पर पता चला कि दो लोग मवेशियों को बिना अनुमति कश्मीर ले जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों तस्करों मोहम्मद रशीद और हाकिम दीन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 मवेशियों को मुक्त करवा लिया। एसएसपी ने पशु तस्करों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस कुछ कुख्यात पशु तस्करों के खिलाफ पीएसए लगाने की प्रक्रिया शुरू कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई ऐसे तस्कर हैं जो बार-बार पकड़े जाते हैं और कोर्ट से जमानत लेकर फिर तस्करी करने में लग जाते हैं। ऐसे तस्करों की एक सूची बना ली गई है और जल्द ही उनके खिलाफ पीएसए लगाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट को लिखा जाएगा। एससपी ने बताया कि ऐसे वाहन जो बार-बार तस्करी के मामले में जब्त किए जाते हैं उनके परमिट व रजिस्ट्रेशन रद्द करने के लिए भी पुलिस ने परिवहन विभाग को लिखा है।


हर हाल में पशु तस्करी का अंकुश लगाया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि वर्ष 2015 में अब तक जिला पुलिस ने तस्करी के मामले में 211 एफआईआर दर्ज कर करीब 200 तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 150 वाहनों को जब्त किया है और करीब 1700 पशु मुक्त करवाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed