फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rain and snowfall on high peaks in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: ऊंची चोटियों पर बारिश और बर्फबारी, 24 घंटे में और हिमपात के आसार

Mon, 25 Sep 2023 11:41 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू और कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू और कश्मीर Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 25 Sep 2023 11:41 PM IST
सार

पहाड़ों में मौसम बदलने से मैदानी क्षेत्र में भी रात को हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले 24 घंटे में मैदानी इलाकों में भी रुक-रुककर बारिश और पहाड़ी इलाकों में और बर्फ गिरने का अनुमान है।

विज्ञापन
Rain and snowfall on high peaks in Jammu and Kashmir
पुंछ जिले में मुगलरोड पर पीर की गली में हुई सीजन की पहली बर्फबारी के बाद का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में ऊंची चोटियों पर रविवार रात को दो से तीन इंच तक बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई। इसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री नीचे आ गया। न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई। श्रीनगर का अधिकतम तापमान रविवार के 28.4 के मुकाबले सोमवार को 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


पहाड़ों में मौसम बदलने से मैदानी क्षेत्र में भी रात को हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले 24 घंटे में मैदानी इलाकों में भी रुक-रुककर बारिश और पहाड़ी इलाकों में और बर्फ गिरने का अनुमान है। इसके अलावा 28 और 29 सितंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी रहने के आसार हैं, जिसके कारण बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार रात को कश्मीर के कंगडूरी, अफरवट, जेड-गली, माच्छिल, गुरेज, तुलेल, जोजिला, राजधान पास, जीरो पॉइंट, पीर की गली के अलावा कुछ अन्य क्षेत्र में सोमवार को बर्फबारी हुई। वहीं कुछ मैदानी इलाकों में रातभर बारिश रही। दोपहर बाद बदल छंटने से हलकी धूप खिली। जम्मू शहर सहित उधमपुर और कठुआ जिलों में मौसम सामान्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुंछ में पांच साल बाद सितंबर में बर्फबारी
पुंछ जिले में पांच साल बाद सितंबर में बर्फबारी हुई है। इससे पूर्व अक्तूबर पहले हफ्ते या फिर मध्य में ही यहां के पहाड़ी क्षेत्रों में पहाड़ बर्फ से लदते थे। ताजा बर्फवारी से क्षेत्र में तापमान आठ डिग्री तक गिर गया है। इससे लोगों को ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है। वहीं रविवार देर रात से सोमवार अल सुबह तक राजोरी और पुंछ के मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई है। दोनों जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाले ऐतिहासिक मुगल रोड पर सोमवार अल सुबह पीर की गली में सीजन का पहला हिमपात हुआ। लोरन, सावजियां और रंजाटी आदि क्षेत्रों में भी ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। राजोरी क्षेत्र में भारी बारिश से पूरी रात बिजली गुल रही जो सोमवार सुबह आठ बजे तक बहाल हो पाई।

बारिश सेब के लिए फायदेमंद
बागवानी विभाग के अनुसार यह बारिश सेब की फसल के लिए फायदेमंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed