फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   rahul comment on congress and jdu alliance

जानिए, कांग्रेस और जेडीयू गठबंधन पर क्या बोले राहुल

Sat, 15 Jun 2013 08:38 PM IST
श्रीनगर/ब्यूरो
श्रीनगर/ब्यूरो Updated Sat, 15 Jun 2013 08:38 PM IST
विज्ञापन
rahul comment on congress and jdu alliance

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भाजपा और जदयू बीच बढ़ रही दूरी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह भाजपा तथा जदयू का आपसी मामला है।

विज्ञापन


भविष्य में कांग्रेस और जदयू के बीच के तालमेल पर राहुल ने स्पष्ट किया कि इसका फैसला पार्टी के बड़े नेता करेंगे।

शनिवार को राज्य के एक दिवसीय दौरे के दौरान बडगाम में महिलाओं के स्वयं समूह गठित करने संबंधी उम्मीद योजना का शुभारंभ करने के बाद राहुल ने ये बातें कही।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर से फौजी कानून अफस्पा(AFSPA) हटाने के मामले पर राहुल ने कहा कि यह मुद्दा प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बीच है, इसलिए वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर के शांत क्षेत्रों से फौजी कानून हटाने की मांग लगातार केंद्र से कर रहे हैं। पहले कांग्रेस इसका विरोध करती रही, लेकिन पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. सैफुद्दीन सोज ने उमर की मांग का समर्थन किया था।


प्रो. सोज का कहना था कि हालात में सुधार होने की वजह से इस मांग पर गंभीरता से विचार होना चाहिए। वहीं, जम्मू संभाग के विपक्षी दल भाजपा और पैंथर्स पार्टी के अलावा सेना फौजी कानून हटाने की मांग का विरोध कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed