{"_id":"571320864f1c1beb0910fbd1","slug":"prisoner-krapal-singh-s-body-will-come-to-india-soon-from-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक से जल्द भारत आएगा भारतीय कैदी कृपाल सिंह का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक से जल्द भारत आएगा भारतीय कैदी कृपाल सिंह का शव
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 17 Apr 2016 11:05 AM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर के किरपाल सिंह की पाक जेल में मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पाकिस्तान से बातचीत का मामला केंद्रीय विदेश मंत्रालय से संबंधित है। हालांकि उन्हें विश्वास है कि सही समय पर दोनों देशों के बीच वार्ता शुरू होगी। वे जम्मू में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में शनिवार को पासपोर्ट मेले का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने पाकिस्तान में भारतीय कैदी कृपाल सिंह की संदिग्ध हालात में मौत और परिजनों की शव वापसी की मांग पर कहा कि विदेश मंत्रालय ने कृपाल सिंह के मामले का संज्ञान लिया है। उम्मीद है कि जल्द ही पाकिस्तान से शव भारत पहुंचेगा।
विज्ञापन
पासपोर्ट मेले संबंधी सवाल पर सिंह ने कहा जम्मू में पासपोर्ट कार्यालय का दर्जा बढ़ाकर अब इसे क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय बना दिया गया है। लोगों को सरलता से और तय समय में पासपोर्ट मिले, इसी कोशिश के तहत पासपोर्ट मेले का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विमर्श आर्यन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन