फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Preparations for elections fast

निकाय चुनाव के लिए गर्माने लगी सियासत

Thu, 17 Mar 2016 08:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 17 Mar 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
Preparations for elections fast
न‌िकाय चुनाव - फोटो : Demo
शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए सभी पार्टियां सक्रिय हो चुकी हैं। वार्ड स्तर पर डोर टू डोर अभियान चलाए जा रहे हैं। जन समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरने का सिलसिला तक शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


मतदाता सूचियों में अनियमितताओं को दर्शाने के बहाने पार्टियां अपने पक्ष में हवा बनाने में लग पड़ी हैं। रियासत में दस माह तक सत्ता में रही भाजपा के कार्यकर्ता लंबे समय के बाद सड़क पर नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन


नगर निगम की मतदाता सूची में अनियमितताओं के खिलाफ भाजपा की जम्मू पश्चिम जिला इकाई के कार्यकर्ताओं जिला प्रधान अयोध्या गुप्ता की अगुवाई में सड़क पर प्रदर्शन कर चुके हैं तो भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी भी वीरवार को राशन के मुद्दे पर सड़क पर उतरे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने भी मतदाता सूचियों में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया है। मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना है कि मतदाता सूची में अनियमितताओं को दूर किया जाना चाहिए और योग्य मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए जाने चाहिएं। पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस के अलावा पैंथर्स पार्टी भी शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए माहौल बनाने में जोर-शोर से जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed