फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Two people explode in the air filling machine

हवा भरने वाली मशीन में विस्फोट दो लोग गंभीर

विज्ञापन
Two people explode in the air filling machine
मेंढर/ पुंछ। जिले के मेंढर में पंचर बनाने वाली दुकान में हवा भरने वाले मशीन में विस्फोट हो जाने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निकटवर्ती प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र पहुंचाया गया। उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें उपजिला अस्पताल मेंढर भेजा गया। उनकी हालत नाजुक देखते उन्हें जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान जफर इकबाल 26 और मोहम्मद खुर्शीद 30 दोनों निवासी गांव जड़ांवाली के तौर पर हुई।
विज्ञापन

वीरवार शाम को पुंछ जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव भाटादूड़ियां में टायर पंचर लगाने वाली दुकान पर अचानक हवा भरने वाली मशीन में विस्फोट हो गया। इसमें दुकान पर मौजूद दोनाें लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने दोनों को प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र भाटादूड़ियां पहुंचाया। ब्लाक मेडिकल अधिकारी डॉ. परवेज अहमद खान ने बताया कि जफर को बाजू और टांग पर गंभीर घाव आए हैं। खुर्शीद को सिर पर चोट लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed