फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   trffice police

पुंछ सुरनकोट मार्ग ट्रैफिक पुलिस की कारवाही दर्जन भर वाहनों के काटे चालान,ओवर लोडिंग और अधिक किराया न वसूलने के निर्देश

विज्ञापन
trffice police
पुंछ। ट्रैफिक पुलिस के डीटीआई शौकत अमीन खान ने अन्य शुक्रवार को अधिकारियों व जवानों के साथ पुंछ-सुरनकोट मार्ग पर कई स्थानों पर विशेष नाके लगाकर यातायात नियमों का खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दर्जनों वाहनों के चालान काटे। इस दौरान यात्रि वाहन चालकों को सवारियों से अधिक किराया न वसूल करने और ओवर लोडिंग न करने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इस अभियान के बारे में डीटीआई ने बताया कि कुछ समय से हमें शिकायतें मिल रही थीं कि यात्री वाहन चालकों द्वारा यात्रियों से अधिक किराया वसूल किया जाता है और वाहनों में सवारियां भी अधिक बिठाई जा रही है। इसको लेकर हमने पुंछ-सुरनकोट मार्ग पर नाके लगाए और कई वाहनों को रोककर यात्रियों से किराए के बारे में पूछताछ की। जिस दौरान कुछ वाहन चालकों द्वारा अधिक किराया वसूले जाने की शिकायत मिलने पर हमने मौके पर ही वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे। जबकि कुछ वाहनों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जारी निर्देशों को उल्लंघन करते हुए ओवर लोडिंग पाई, जिसके बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। हमने वाहन चालकों को निर्देश दिए हैं कि वह एआरटीओ कार्यालय से जारी किराया सूची के अनुसार ही यात्रियों से किराया वसूल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed