{"_id":"60da22b38ebc3ec23565e895","slug":"traffic-poonch-news-jmu238338862","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ में दूसरे दिन भी जारी रही ट्रैफिक पुलिस की कारवाही35 वाहनों को सीज किया,50 के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ में दूसरे दिन भी जारी रही ट्रैफिक पुलिस की कारवाही35 वाहनों को सीज किया,50 के काटे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। सोमवार को अपने दौरे के दूसरे दिन भी एसपी यातायात ग्रामीण मोहन लाल कैथ ने डीएसपी ट्रैफिक राजोरी-पुंछ एवं यातायात पुलिस के अन्य अधिकारियों और जवानों के साथ नगर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष नाके लगा कर यातायात नियमों का खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई रखी। इस दौरान 35 वाहनों को सीज कर थाने पहुंचाया। जबकि 50 के करीब वाहनों के चालान काटे।
सोमवार को भी सड़कों के किनारे अथवा नो पार्किंग खड़े 8 वाहनों को क्रेन से थाने पहुंचाया। उधर यातायात पुलिस की आज की जा रही धुआंधार कार्रवाई के चलते कई वाहन चालकों ने अपने वाहनों को नगर के बाहर से ही वापस मोड़ कर ग्रामीण क्षेत्रों की तरफ लौट जाना शुरू कर दिया। इसके चलते यात्रियों को पैदल ही नगर में प्रवेश करना पड़ा।
गौरतलब है कि एसपी यातायात पुलिस ग्रामीण जम्मू की तरफ से रविवार को जिले में यातायात नियमों एवं कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किए जाने वाले उपायों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ तीन दिवसीय अभियान शुरू किया था। इसके दूसरे दिन सोमवार सुबह सात बजे जैसे ही कोरोना वीकेंड लॉकडाउन समाप्त हुआ तो दर्जनों यातायात पुलिस कर्मियों के साथ अधिकारियों ने नाखांवाले चौराहे और शंकर नगर चौराहे पर विशेष नाके लगा कर यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी, जो देर शाम तक जारी रही।