फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   sport

श्यामलाल हॉकी क्लब ने पावर हाउस को हराया

विज्ञापन
sport
पुंछ। सेना की पुंछ ब्रिगेड की तरफ से 75 वें पुंछ लिंक अप दिवस के सिलसिले में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की कड़ी में कुछ दिन से नगर स्थित ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल के एस्ट्रोटर्फ मैदान में पहली बार आयोजित कराई जा रही पुंछ हॉकी प्रीमियर लीग शनिवार को संपन्न हो गई। इसके महिलाओं के फाइनल मुकाबले में श्यामलाल हॉकी क्लब ने पावर हाउस हाकी क्लब को 4-2 गोल अंतर से हराकर खिताब जीत लिया।
विज्ञापन

शनिवार शाम को एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान पर सेना की पुंछ ब्रिगेड की तरफ से पहली बार आयोजित कराए जा रहे हॉकी मुकाबलों में पुंछ हॉकी प्रीमियर लीग का फाइनल मैच श्याम लाल हॉकी क्लब और पावर हाउस हॉकी क्लब के बीच खेला गया। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में हॉकी प्रेमियों, सैन्य अधिकारियों एवं युवा एकत्र हुए। फाइनल मैच में पुंछ ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर राजेश बिष्ट मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पूरे मैच में एक-एक गोल से बराबरी बनाए रखी। इसके उपरांत पेनाल्टी स्ट्रोक में श्याम लाल क्लब ने पावर हाउस क्लब के दो गोल के बदले चार गोल दाग कर फाइनल मैच जीत लिया। ब्रिगेड कमांडर ने सेना की तरफ विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों में पदक और हर खिलाड़ी को एक एक हॉकी प्रदान की। महिला हॉकी खिलाड़ियों ने सेना का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पुंछ में हॉकी एस्ट्रोटर्फ की उद्घाटन होने के तीन माह बाद सेना की ही तरफ से इस पर पहली बार हॉकी मुकाबलों का आयोजन कराया है और हमें पहली बार पुंछ में एस्ट्रोर्ट्फ पर खेल कर काफी अच्छा लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed