{"_id":"62a0fd034cf3a25cdb024c1d","slug":"sport-poonch-news-jmu2615241120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ ब्रिगेड ने ताकवंडो खिलाड़ियों के लिए किटस प्रदान की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ ब्रिगेड ने ताकवंडो खिलाड़ियों के लिए किटस प्रदान की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। सेना की पुंछ ब्रिगेड ने बुधवार को ताइक्वांडो खिलाड़ियों के लिए किट्स प्रदान की। इस उपलक्ष्य में दोपहर को स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्टेडियम मैनेजर निर्दोश कुमार और ताइक्वांडो प्रशिक्षक राजिंदर सिंह ने की, जबकि ब्रिगेड कमांडर राजेश बिष्ट और एसएसपी रोहित बसकोत्रा मुख्य अतिथि रहे। खिलाड़ियों के लिए ताइक्वांडो किट्स चेस्ट गार्ड, शीन पैड्स, हेडगार्ड सहित अन्य सामान शामिल प्रदान किया। ब्रिगेड कमांडर ने बताया कि कुछ माह पहले जब मैंने पुंछ ब्रिगेड की कमान संभाली, तो पुंछ के ताइक्वांडो खिलाड़ी उस समय जम्मू-कश्मीर से जीत कर आए थे, मुझे मिलने आए थे, तब इन्होंने हमें कुछ सहयोग करने का आग्रह किया था। आज मुझे बड़ी प्रसन्नता हो रही है कि मैं आज इन खिलाड़ियों से किए वादे को पूरा कर पाया हूं।
ताइक्वांडो कोच राजिंदर सिंह ने सेना की पुंछ ब्रिगेड विशेष कर ब्रिगेड कमांडर का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि हमारी तरफ से एक बार किट्स की कमी की बात करने पर उन्होंने उसको पूरा कर दिया है, जिससे हमारे खिलाड़ियों को अभ्यास में सुविधा होगी।