{"_id":"6283db01e881477afb0e1256","slug":"sport-poonch-news-jmu2600184123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की पुंछ ब्रिगेड की तरफ से आयोजित पुंछ प्रिमियर लीग सम्मपन,अजोट वैरियरस ने पुंछ थंडर को चार विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की पुंछ ब्रिगेड की तरफ से आयोजित पुंछ प्रिमियर लीग सम्मपन,अजोट वैरियरस ने पुंछ थंडर को चार विकेट से हराया
पुंछ में सेना की तरफ से आयोजित पुंछ प्रीमियर लीग के विजेताओं को पुरूस्कार प्रदान करते सैन्य अधिक?
- फोटो : POONCH
Link Copied
पुंछ। सेना की पुंछ ब्रिगेड की तरफ से नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों के युवाओं में छुपी खेल विशेष कर क्रिकेट प्रतिभाओं को उभारने एवं उन्हें मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कराई जा रही पुंछ प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गई। इसका फाइनल मैच प्रीतम पवेलियन में खेला गया। इसमें अजोट वारियर्स ने पुंछ थंडर को चार विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
मैच में सेना की गढ़ी बटालियन के कमांडिंग अधिकारी कर्नल एमपी सिंह मुख्य अतिथि रहे। प्रतियोगिता के फाइनल में पुंछ थंडर ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट गंवा कर 157 रन बनाए। इसके बाद दूसरी पारी में अजोट वॉरियर्स ने बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 5 विकेट गंवा कर 159 रन बनाए और 4 विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
फाइनल मैच में गुरबिंदर सिंह मैन आफ द मैच रहे, जबकि पुंछ थंडर के रिदम शर्मा मैन आफ द टूर्नामेंट घोषित किए गए। विजेता टीम को कप और 30 हजार रुपये का चेक दिया गया, जबकि उपविजेता को 15 हजार का चेक प्रदान किया गया। मैन आफ द मैच को दो हजार और मैन आफ द टूर्नामेंट को पांच हजार रुपये का चेक दिया गया। सात दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में जिले की कुल आठ टीमों ने भाग लिया है। इनके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को मिला कर जिले की एक टीम का गठन किया जाएगा, जोकि अगले माह अखनूर जम्मू में होने वाले वाइट नाइट जम्मू प्रीमियर लीग में पुंछ की तरफ से भाग लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।