फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   punch news,furner,BSF Jawan

सिपाही चंद्र प्रकाश का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
punch news,furner,BSF Jawan
पुंछ। मिजोरम में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से जान गंवाने वाले बीएसएफ के सिपाही चंद्र प्रकाश (41) का सोमवार को पांच दिन बाद पुंछ नगर में पार्थिव शरीर पहुंचाया गया। पुलस्त नदी किनारे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सात साल के बेटे मानवेश शर्मा ने पिता को मुखागनी दी। बीएसएफ जवान को अंतिम विदाई देने बड़ी संख्या में सभी समुदायों के लोग पहुंचे।
विज्ञापन

चंद्र प्रकाश पुत्र देसराज के देहांत की खबर पांच दिन पहले ही पहुंच गई थी। इसके बाद उनके घर पर रिश्तेदारों, पड़ोस और जान-पहचान वालों का आना-जाना शुरू हो गया था। उनके देहांत की खबर सुनकर घर में मातम छा गया। सैनिक के पार्थिव शरीर को पहले पूर्वोत्तर से हवाई जहाज से दिल्ली और फिर दिल्ली से जम्मू स्थित बीएसएफ कैंप पलौड़ा लाया गया, जहां से रविवार देर रात सड़क मार्ग से बीएसएफ के जवान पार्थिव शरीर लेकर पुंछ नगर में चंद्र प्रकाश के घर पहुंचे। सोमवार सुबह 10 बजे घर से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रिश्तेदार राजेश कुमार, एडवोकेट राजिंद्र सिंह, रमेश बाली आदि ने बताया कि चंद्र प्रकाश ने कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ भी लड़ाई लड़ी है। पूर्वोत्तर में ड्यूटी पर दिल का दौरा पड़ने से उनका देहांत हो गया। इससे परिवार को बड़ी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed