फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   people in problem of poonch because of road

सड़क न होने से परेशान है अढ़ाई निवासी,

Mon, 08 Feb 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ Updated Mon, 08 Feb 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
people in problem of poonch because of road

जिले की मंडी तहसील के गांव अढ़ाई निवासी कठिन जीवन जीने को मजबूर हैं। गांव अढ़ाई का यह हाल है कि लोगों को घरों में किसी के बीमार हो जाने पर आस-पड़ोस के लोगों की सहायता के बिना उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाना कठिन होता है।

विज्ञापन


आस पड़ोस के चार छह लोगों की सहायता मिलने पर ही वह लोग बीमार को चारपाई पर बांधकर कंधों पर उठाकर करीब सात किलो मीटर दूर तहसील मुख्यालय स्थित अस्पताल पहुंचा पाते हैं।
विज्ञापन


गांव की अनदेखी से दुखी अन्य ग्रामीणों की ही तरह गांव के समाजसेवक एवं मोलवी मोहम्मद फरीद का आरोप है कि दशकों से मांग करने पर भी गांव तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं करवाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कारण गांव की करीब साढे़ तीन हजार जनसंख्या को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क न होने के कारण न तो गांव का विकास हो पा रहा है और न ही लोगों को गांव में मूलभूत सुविधांए ही प्राप्त हो रही हैं।

लोगों को हर दिन सात से आठ किलो मीटर पैदल चलना पड़ता है। गांव के बच्चे और बच्चियों को दसवीं कक्षा के बाद ही दिन आगे की पढ़ाई के लिए सुबह शाम पैदल आवाजाही करनी पड़ती है।

मोलवी फरीद का आरोप है कि गांव के लिए कई वर्ष पूर्व सड़क निर्माण का काम शुरू हुआ था जो मात्र एक दो किलो मीटर ही बन पाई है। उसके आगे जहां कटाई का काम हुआ था वो ऐसे ही पड़ा हुआ है।


तीन पंचायतों अढ़ाई एबीसी वाले इस गांव की तरफ  किसी भी सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने एन एन वोहरा से मांग की है कि वह अढ़ाई की तरफ  कुछ ध्यान दे और पूरे गांव तक पक्की सड़क का निर्माण करवाएं ताकि कम से कम हम लोग किसी बीमार को समय रहते वाहन से अस्पताल तो पहुंचा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed