{"_id":"650c2068e08b35bcf2074e35","slug":"jammu-kashmir-husband-killed-wife-in-poonch-police-arrested-the-accused-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: पुंछ में पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: पुंछ में पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 21 Sep 2023 04:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 21 Sep 2023 04:22 PM IST
सार
पुंछ में पती द्वारा पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला पुंछ में पती द्वारा पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि पुंछ जिले के मेंढर इलाके में एक महिला की उसके पति ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मोहम्मद खलील की पत्नी गजनफर बी (55) आज अपने घर पर खून से लथपथ पाई गईं। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ये पता चला है कि आरोपी खलील ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के सिर पर हथौड़ा मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन
साथ ही आरोपी को पुलिस ने अपराध के लिए इस्तेमाल में लाए गए हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। आरोपी अपनी पत्नी की हत्या क्यों की, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन