फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   inspection

जिला विकास आयुक्त और एस एस पी ने उपजिला अस्पताल मंडी का दोरा किया

विज्ञापन
inspection
पुंछ। उपायुक्त इंद्रजीत ने एसएसपी डॉ. विनोद कुमार को साथ लेकर शनिवार को उपजिला अस्पताल मंडी का दौरा किया। इस दौरान बीएमओ मुसरत उल निसा के साथ अस्पताल के चिकित्सकों से मुलाकात कर अस्पताल में आने वाले रोगियों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं, कोरोना जांच और कोरोना टीकाकरण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल में भर्ती रोगियों और उनके तीमारदारों से भी मुलाकात की। जबकि इस दौरान उपायुक्त ने उप जिला अस्पताल मंडी में बनाए जाने वाले ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल इकाई के एईई कमल ज्योति शर्मा ने उन्हें बताया कि ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के लिए शेड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। प्लांट का टेंडर भी हो चुका है। इसका कुछ ही समय बाद काम शुरू हो जाएगा। उपायुक्त ने ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का काम जल्दी पूरा कराने के निर्देश भी दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed