फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   fire

मंडी तैहसील में आग लगने से एक मकान जलकर खाक

विज्ञापन
fire
पुंछ। मंडी तहसील में नियंत्रण रेखा पर स्थित सावजियां सेक्टर की छूल पंचायत में शुक्रवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इसमें एक मकान पूरी तरह जल कर राख हो गया। घटना में समय रहते आग का पता लगते ही मकान में मौजूद सदस्यों ने बाहर भाग कर जान बचाई, लेकिन घर में रखा सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 2.30 बजे मंडी तहसील की छूल पंचायत निवासी बशीर अहमद पुत्र सुबाना हजाम के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इसका पता परिवार को उस समय चला जब मकान का ऊपरी हिस्सा से आग की लपटें उठ रही थीं। घर में मौजूद लोग सहायता के लिए शोर मचाते हुए बाहर भागे। इस घटना को लेकर क्षेत्र के पंच अली मोहम्मद का कहना है कि सेना की 40 आरआर के कमांडिंग अधिकारी और जवानों ने आग बुझाने में काफी मदद की है। मंडी से फायर ब्रिगेड भी समय रहते पहुंच गई, जिससे आसपास के मकानों को जलने से बचा लिया गया। परंतु इस गरीब बशीर अहमद के परिवार का सब कुछ राख हो गया। इनके पास केवल जो तन पर कपड़े हैं। वही बचे हैं। इसलिए इनकी तत्काल सहायता की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed