फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Devotees of God pray in temple

सरोवरों में स्नान कर भोले के किए दर्शन

Tue, 09 Feb 2016 01:22 AM IST
पुंछ/मेंढर/अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ/मेंढर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Feb 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या का पर्व सोमवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। शिव मंदिरों में तड़के से दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। श्रद्धालुओं ने भगवान और दर्शन और जलाभिषेक का पूजा अर्चना की।

विज्ञापन


मंडी तहसील मुख्यालय के श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में सबसे अधिक भीड़ रही। यहां जिले भर से श्रद्धालु पहुंचे। पुंछ नगर के शिव मंदिर सुथरा बावली, शिव मंदिर डुंगस, शिव मंदिर कनूईयां, शिव मंदिर सांपों वाली बावली, पाटों वाले शिवालय और शिव कन्हैया मंदिर में हजारों की संख्या में शिव भक्त पहुंचे।
विज्ञापन


तड़के से ही जिले भर में हर तरफ सोमवती अमावस्या की धूम रही। लोग हाथों में पूजन सामग्री लिए शिवालयों की तरफ जाते दिखाई दे रहे थे। मेंढर तहसील में भी सोमवती अमावस्या की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसिद्ध धर्मस्थल श्रीराम कुंड पहुंचकर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। यहां श्रीराम कुंड, सीता कुंड और लक्ष्मण कुंड हैं। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने शिव की पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं का कहना है कि पवित्र कुंड में स्नान कर भगवान के दर्शन करने से दुखों का निवारण होता है। इस मौके पर पीपल देव की भी पूजा की गई।


श्रद्धालुओं ने पीपल के तने में धागे भी बांधे। मेंढर स्थित श्री माता मंदिर के पुजारी पंडित रजनीश ने बताया कि इस दिन पवित्र नदी, कुंडों में स्नान करना बड़ा शुभकारी और फलदायी होता है। मौन रहकर स्नान, दान, जप-तप आदि किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed