{"_id":"60ec88f18ebc3ec20967c705","slug":"development-poonch-news-jmu2393100130","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज सुधार सेवा सोसईटी ने बतार नदी पुल के फुटपाथ की मरमत करवाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज सुधार सेवा सोसईटी ने बतार नदी पुल के फुटपाथ की मरमत करवाने की मांग की
विज्ञापन
पुंछ। सामाजिक संगठन समाज सुधार सेवा सोसाइटी ने सोमवार को मांग की है कि बेतार नदी पर बने पुल के दोनों तरफ के फुटपाथ की मरम्मत की जाए। यह फुटपाथ सालों से खस्ताहाल है।
संगठन के पदाधिकारियों प्रधान जुगल किशोर शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, हरदेव सिंह, अश्वनी कुमार और मंजूर अहमद ने बताया कि यह बेतार नदी पर बना यह पुल नगर को नियंत्रण रेखा एवं कई ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ता है। इतना महत्वपूर्ण होने के बावजूद इसकी हालत सालों से बिगड़ी हुई है। अब अगर समय रहते इसके फुटपाथ की मरम्मत न कराई गई तो पुल से पैदल गुजरने वाले लोग किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं।
संगठन का कहना है कि बेतार नदी के पुल पर तारकोल तो बिछा दिया गया, लेकिन फुटपाथ को उसी हालत में ही छोड़ दिया गया। सड़क ठीक हो जाने के बाद इस पर वाहनों की गति अब काफी तेज हो रही है। ऐसे में पैदल चलने वालों के लिए जान का खतरा अधिक बढ़ गया है। एक तो पहले से ही पुल काफी तंग है, उस पर पुल की सड़क के दोनों ओर का फुटपाथ टूटा होने से पैदल यात्री भी सड़क से ही गुजरते हैं। जिन्हें कभी भी कोई तेज रफ्तार वाहन टक्कर मार सकता है।
विज्ञापन
इस बारे में जब सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर परवेज अहमद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुल पर तारकोल हमने लोगों की परेशानियों को देख कर नगर में सड़कों की मरम्मत के काम के अंतर्गत डलवाई है। फुटपाथ की मरमत के लिए हमने पहले से ही प्रस्ताव भेजा हुआ है। जैसे ही उसकी मंजूरी आएगी, तो फुटपाथ को दोबारा अच्छी तरफ से बना दिया जाएगा।