फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Muharram security and hygiene demands

मोहर्रम पर सुरक्षा और स्वच्छता की मांग

Sun, 25 Sep 2016 01:18 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Sep 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Muharram security and hygiene demands
- फोटो : getty
शनिवार को जिला प्रशासन ने दो अक्टूबर से शुरू होने वाली मोहर्रम की मजलिसों एवं अन्य आयोजनों की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया ।  
विज्ञापन

जिसमें शिया समुदाय के धर्मिक संगठनों के साथ अन्य समुदायों के लोगों एवं सभी विभागों के जिला अधिकारियों ने भाग लिया।
इस बैठक में जहां शिया समुदाय के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से दो से 13 अक्टूबर तक चलने वाले मोहर्रम को लेकर जिले भर में जहां-जहां समुदाय द्वारा मजलिसों, शोक सभाओं और मातमी जुलूसों का आयोजन किया जाएगा। उन क्षेत्रों में बिजली, पीने का साफ  पानी, हालात को देखते हुए सुरक्षा और स्वच्छता की मांग की।

जिस पर जिला विकास आयुक्त ने उपस्थित संबधित विभागों के अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं एक  अक्टूबर तक पूरी करने के निर्देश जारी किए।
शनिवार दोपहर को जिला विकास आयुक्त कार्यालय के सभागार में मोहर्रम को लेकर एक बैठक का आयोजित हुई।
जिसमें शिया समुदाय के धार्मिक संगठन अंजुमन ए जाफ रिया पुंछ के प्रधान मकबूल हुसैन की अगुवाई में मंडी, मेंढर, सूरनकोट और गुरसाई के अंजुमनों के प्रतिनिधियों, सुन्नी समुदाय के धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं उलेमाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस बैठक की अध्यक्षता जिला विकास आयुक्त पुंछ मोहम्मद हारूण मलिक, एएसपी पुंछ मसरूर अहमद मीर और अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त विकास बिशारत हुसैन ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed