{"_id":"5c671b80bdec223604735740","slug":"51550261120-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ में बंद के बीच छिटपुट हिंसा, चक्काजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुंछ में बंद के बीच छिटपुट हिंसा, चक्काजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। देश भर की तरह पुंछ जिले में भी वीरवार शाम को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ की कानवाई पर हुए फिदाइन हमले के विरोध में छिुपपुट हिंसा के अलावा बंद शांतीपूर्ण रहा। इस दौरान वाहनों का चक्काजाम होने से लोगों को गंतव्य तक जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय, बैंक, स्कूल-कालेज नहीं खुले। यात्री एवं मालवाहक वाहन भी सड़कों पर नहीं नजर आए। बाजार एवं अन्य संस्थान भी बंद रहे।
लोगों ने पुंछ नगर और मेंढर में जहां जगह सड़कों पर टायर जला कर रास्ते बंद करने के साथ ही आतंकी संगठनों और पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। मोहल्ला आलापीर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच पत्थरबाजी में करीब आधा दर्जन वाहनों को क्षति पहुंची। इस घटना को छोड़ कर जिले में पूरा दिन शांतिपूर्ण रहा। सभी समुदायों के लोग विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। बंद को देखते हुए प्रशासन एंव पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस, सीआरपीएफ और एसएसबी के जवानों को शहर में तैनात किया गया था, ताकि कहीं पर किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घट सके।