फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकी को उड़ाया

भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकी को उड़ाया

विज्ञापन
भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकी को उड़ाया
पुंछ। शुक्रवार की शाम से मल्टी बैरल गन से एलओसी से सटे इलाकों में रिहायशी इलाकों निशाना बना रही पाकिस्तानी सेना के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में उसकी चौकी को उड़ा दिया। पाकिस्तान की चौकी उड़ाए जाने के बाद उससे उठती लपटों को नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों के लोगों ने भी देखा।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना की जो चौकी तबाह हुई है वहां से शाम से ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मल्टी बैरल गन से फायरिंग की जा रही थी। इसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी गोलाबारी में जब उस पोस्ट को उड़ाया तो वहां से उठती आग की लपटों को उन्होंने ने भी देखा। उसके बाद से पाकिस्तानी मल्टी बैरल गन पूरी तरह खामोश हो गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार की शाम करीब पौने पांच बजे पाकिस्तानी सेना ने जिले के कस्बा, कीरनी, मंधार, गूंतरियां, इस्लामाबाद और शाहपुर क्षेत्रों में मौजूद भारतीय सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर भारी गोलाबारी शुरू कर दी थी। इसके बाद भारतीय सेना की तरफ से भी मुंहतोड़ जवाब दिया जाने लगा। गोलाबारी के दौरान देर शाम करीब साढ़े छह बजे इस्लामाबाद गांव में फेंसिंग पर तैनात एसपीओ सैयद शाह पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल हो गए। इस बीच भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी सेना की तरफ से की जा रही तोपों की गोलाबारी का जवाब देना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना की एक चौकी को उड़ा दिया। पाकिस्तान की उसकी एक चौकी उड़ाने के बाद भी देर रात तक गोलाबारी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed