{"_id":"60e9f28b8ebc3e4ae9570d47","slug":"crime-poonch-news-jmu239183235","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने मंदिर के ताले तोड़ दानपात्र से नकदी उढ़ाई,पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने मंदिर के ताले तोड़ दानपात्र से नकदी उढ़ाई,पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। वार्ड-1 मोहल्ला सुक्खा कठ्ठा स्थित मिंदल मचैल माता मंदिर के ताले तोड़ कर शनिवार को चोर अंदर रखे दानपात्र से हजारों रुपये के सिक्के और नकदी उड़ा ले गए। इसकी मंदिर समिति के प्रधान सचिन कुमार की तरफ से सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लेने के बाद फिंगर प्रिंट लेने के साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस वारदात की क्षेत्र में कड़ी निंदा की जा रही है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब पांच बजे जब मिंदल मचैल माता मंदिर सुक्खा कठ्ठा प्रधान सचिन कुमार के बड़े भाई नियम अनुसार मंदिर में सुबह की आरती के लिए पहुंचे। उन्होंने देखा कि मंदिर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। उसे कुछ दूरी पर फेंका हुआ है। जैसे ही उन्होंने मुख्य द्वार के अंदर देखा तो उन्होंने मंदिर के दानपात्र का ताला भी टूटा हुआ पाया। दानपात्र को खाली देख कर मामले की जानकारी भाई सचिन को दी। वह तत्काल मंदिर पहुंचे और मंदिर समिति के अन्य सदस्यों तथा आसपास के लोगों को भी बुलाने के साथ ही पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि मंदिर में चोरी करने वाले चोरों को तुरंत दबोचा जाए। गौरतलब है कि जिले में कुछ वर्ष में धार्मिक स्थलों में चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे लोगों में काफी गुस्सा है।