फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   crime

पुंछ पुलिस ने चोरी हो गए अथवा गुम हो गए 30 मोबाईल बरामद कर मालिकों को लोटाए

विज्ञापन
crime
पुंछ। मंगलवार को पुंछ पुलिस के साइबर सेल ने जिले के लोगों के चोरी हो गए, अथवा गुम हो गए 30 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों तक पहुंचाने का काम किया है। इसको लेकर दोबारा मोबाइल प्राप्त होने वाले लोगों ने पुलिस का आभार प्रकट किया। पुलिस अधिकारियों का धन्यवाद अदा किया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने सभी लोगों से मोबाइल फोन संभाल कर रखने का आह्वान करते हुए आग्रह किया कि अगर किसी का मोबाइल फोन चोरी अथवा गुम हो जाए तो वह पुलिस में तत्काल शिकायत दर्ज कराए ताकि पुलिस समय रहते उसे बरामद कर सके। सोमवार दोपहर को नगर स्थित पुलिस थाने में डीएसपी आपरेशन के कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता डीएसपी आपरेशन और पुलिस साइबर सेल के इंचार्ज डीएसपी मनीश शर्मा ने की, जबकि एसएसपी डॉक्टर विनोद कुमार और एएसपी लियाकत चौधरी मुख्य अतिथि रहे। पुलिस द्वारा बरामद 30 स्मार्ट मोबाइल जिनका उनके मालिकों को सौंपे। एसएसपी ने बताया कि साइबर सेल जिले में काफी मेहनत से काम कर रहा है। एक वर्ष में गुम अथवा चोरी हो गए 76 स्मार्ट फोन को अलग-अलग जिलों से बरामद कर उनके मालिकों तक पहुंचाया है। जबकि डेढ़ साल में हमने 116 मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed