फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   corona

लाक डाउन के दोरान नगरपालिका ने कई मोहल्लों में चलाया सैनटाईजेशन और फॉगिंग अभियान

विज्ञापन
corona
पुंछ। जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की तरफ से लगाए गए वीक एंड लॉकडाउन के पहले दिन नगर पालिका की तरफ से नगर में सैनिटाइजेशन और फॉगिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने कई मोहल्लों में दवाइयों का छिड़काव और धुआं करते हुए लोगों को संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह ही नगर पालिका अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देश पर एग्जीक्यूटिव अधिकारी मुश्ताक अहमद और सेनेटरी इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान की देखरेख में करीब आधा दर्जन कर्मचारियों को नगर में फॉगिंग और सैनिटाइजेशन के काम पर लगाया गया। जो दिन भर में कई मोहल्लों एवं वार्डों में इस अभियान को अंजाम देते रहे। नगर पालिका प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि वैसे तो जबसे कोरोना महामारी फैली है नगर पालिका की तरफ से सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। वीक एंड लॉकडाउन में इस काम को अंजाम देना काफी आसान रहता है। गालियां एवं सड़कें सुनसान होने के कारण यह काम काफी तेजी से बिना रुकावट हो जाता है। लोगों के घरों में बंद होने पर सैनिटाइजेशन का काफी लाभ भी होता है। अगर कहीं संक्रमण हो तो वह दवाइयों के छिड़काव से समाप्त हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed