{"_id":"6096d0958ebc3ec35c205350","slug":"corona-poonch-news-jmu2349185156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुंछ जिले में वीकएंड लाक डाउन जारी,बाजार बंद सड़के रही सुनसान,पुलिस ने किए पुख्ता प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुंछ जिले में वीकएंड लाक डाउन जारी,बाजार बंद सड़के रही सुनसान,पुलिस ने किए पुख्ता प्रबंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। जिले में शनिवार को वीक एंड लॉकडाउन जारी रहा। इस दौरान आपातकालीन सेवाओं को छोड़ कर अन्य सभी प्रकार की सेवाएं बंद रहीं। जिले में दवा की दुकानों को छोड़ कर कहीं पर भी अन्य किसी प्रकार की दुकान नहीं खुली नजर आई। सभी बाजार बंद रहे। सड़कों से सभी प्रकार के वाहन नदारद रहे। इसके चलते सड़के सुनसान बनीं रहीं।
इस दौरान किसी को भी बाहर निकालने की अनुमति नहीं दी गई। इस लॉकडाउन को लेकर पुलिस की तरफ से पहले ही दिन सुबह से शाम तक जगह-जगह वाहनों पर लाउड स्पीकर लगा कर एनाउंसमेंट करते हुए लोगों को घरों में ही रहने का आग्रह किया जाता रहा। दूसरी तरफ पुलिस की तरफ से पुंछ नगर सहित जिले के सभी कस्बों एवं नगरों के सभी मुख्य रास्तों पर कंटीले तार बिछा कर मुस्तैदी से पहरा दिया जा रहा। आपातकाल के लिए बाहर आने वालों को रोक कर उनके बाहर आने का कारण पूछने अथवा पास देखने के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने दिया जा रहा था। इस लॉकडाउन के दौरान एएसपी खालिद अमीन स्वयं अन्य अधिकारियों के साथ नगर तथा आसपास क्षेत्रों का दौरा कर लॉकडाउन को सख्ती से लागू कराने के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लेते नजर आए।
खालिद अमीन ने बताया कि उपराज्यपाल प्रशासन के आदेश पर जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए शुक्रवार शाम सात बजे से सोमवार सात बजे के बीच हर सप्ताह वीक एंड लॉकडाउन के आदेश हैं। जिसे प्रभावी बनाने के लिए पुलिस की तरफ से सभी प्रकार के प्रबंध किए गए हैं। हम लोगों से आग्रह करते हैं कि वह कोरोना को हल्के से न लेते हुए इसकी गंभीरता को देखें और न सिर्फ लॉकडाउन बल्कि आम दिनों में भी ज्यादातर समय घरों में ही रहें ताकि खुद भी सुरक्षित रहें और अपनों को भी सुरक्षित रखें।