फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   camp

तैहसीलदार ने दूर दराज के गांव हाड़ी बुडडा में लगाया राजस्व शिविर 520 प्रमाण पत्र किए जारी

विज्ञापन
camp
पुंछ। उपायुक्त इंद्रजीत के निर्देश पर रविवार को तहसीलदार हवेली अंजुम बशीर खान खटक ने गांव हाड़ी बुड्डा में राजस्व शिविर लगाया। इस दौरान लोगों को मौके पर ही 520 प्रमाणपत्र जारी किए गए। इनमें 228 शेड्यूल कास्ट प्रमाणपत्र, 141 डोमिसाइल, 48 रेजिडेंट आफ बैकवर्ड एरिया, 21 ओबीसी और 21आय प्रमाणपत्र शामिल हैं।
विज्ञापन

शिविर में 23 जमीन से जुड़े दस्तावेजों की भी तस्दीक की गई। प्रशासन की तरफ से दूरदराज के गांव में पहली बार इस प्रकार का राजस्व शिविर लगाए जाने के लिए क्षेत्र निवासियों ने जिला प्रशासन और तहसीलदार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमें इन प्रमाणपत्रों को प्राप्त करने के लिए किराया खर्च कर काफी दूर पुंछ नगर जाना पड़ता था। ऐसे में हमें गांव में ही बिना किराया एवं समय खर्च किए बड़ी आसानी से प्रमाणपत्र प्राप्त हो गए है। तहसीलदार ने बताया कि दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके घरों के पास सुविधाएं उपलब्ध कराने के सरकारी आदेश के तहत पीर पंजाल के पहाड़ों में स्थित इस गांव हाड़ी बुड्डा में शिविर लगाया गया। शिविर में नायब तहसीलदार मोहम्मद अफजल और मोहम्मद रशीद चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed