फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   blood

पुलिस अधिकारी ने रक्त देकर बचाई गर्भवती महिला और उसके बच्चे की जान

विज्ञापन
blood
पुंछ। कई माह से कोरोना के खिलाफ जारी जंग में दिन रात ड्यूटी करते हुए लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने में जुटी पुलिस के एक अधिकारी ने मानवता की मिसाल कायम की है। उसने प्रसव पीड़ा से पीड़ित एक गर्भवती को खून देकर उसकी और उसके होने वाले बच्चे की जान बचाई। पुलिस अधिकारी के इस कार्य की अस्पताल प्रशासन, महिला के परिजन और आम लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को नगर स्थित राजा सुख देव सिंह जिला अस्पताल में जच्चगी के लिए लाई गई एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। जब चिकित्सकों ने जच्चगी के लिए उसका आपरेशन करने का निश्चय किया तो महिला में रक्त की कमी पाई गई, लेकिन ब्लड बैंक में भी रक्त उपलब्ध नहीं होने पर चिकित्सकों ने महिला के परिजनों से रक्त की व्यवस्था करने को कहा, लेकिन कोरोना महामारी के चलते महिला के साथ अस्पताल आए परिवार के मात्र दो सदस्यों में से किसी का भी रक्त मेल खाता नहीं मिला। इसकी जानकारी डीएसपी डीआर सचिन गुप्ता को मिली तो वह बिना समय गंवाए अस्पताल पहुंचे और अपना रक्त देकर गर्भवती और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की जान बचाई। सचिन गुप्ता के रक्त देने के साथ ही महिला का आपरेशन कर दिया गया। इसके बाद महिला और उसका बच्चा स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed