फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   arrest

वन विभाग ने दरा सांगला से लकड़ी तस्कर को दबोचा

विज्ञापन
arrest
पुंछ। जिला वन विभाग ने मंगलवार को सुरनकोट में वनों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही कुछ वर्षों से लकड़ी की तस्करी को अंजाम देने में जुटे एक तस्कर को धर दबोचा। उसके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम-26 ए के तहत कार्रवाई करते हुए बंद कर दिया। उसकी पहचान बदर दीन निवासी दरासांगला सुरनकोट के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सुरनकोट वन विभाग के रैंज अधिकारी निसार हुसैन ने बताया कि हमें कुछ समय से दरा सांगला क्षेत्र में वन को नुकसान पहुंचाने की सूचनाएं मिल रही थीं। परंतु कोई भी आरोपी हमारे हाथ नहीं लग रहा था। इस बीच आज हमें जानकारी मिली कि दरा सांगला निवासी बदर दीन वन को नुकसान पहुंचा कर लकड़ी की तस्करी कर उसे बेचने के काम को अंजाम दे रहा है। इस पर डीएफओ मोहन चौधरी के निर्देश पर हमने वन विभाग की एक टीम ब्लाक वन अधिकारी मड़ा जावेद अहमद राणा और बफलियाज ब्लाक वन अधिकारी सज्जाद फारूक की अगुवाई में दरा सांगला भेजी। जहां टीम की तरफ से नाका लगाया। इस दौरान बदर दीन को उसके घर के करीब से धर दबोचा। उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सुरनकोट पुलिस के लाकअप में बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed