फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   agitaion

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भा ज पा और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
agitaion
पुंछ। कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर के भाजपा और उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता उतर प्रदेश के हाथरस में हुई दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद हाथरस जा रहे राहुल गांधी को पुलिस द्वारा रोके जाने को लेकर गुस्से का इजहार कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने भाजपा पर देश में तानाशाही करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव से पहले जो भाजपा देश में बेटियों की सुरक्षा की बातें कर रही थी। आज उसके शासन में बेटियों के साथ सबसे ज्यादा दुष्कर्म और हत्या की घटना हो रही हैं। शनिवार दोपहर नगर स्थित किले के पास कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पुंछ के बीडीसी चेयरमैन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता जमील अहमद की अगुवाई में एकत्र हुए। जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और भाजपा के खिलाफ रोष प्रकट किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथरस में दुष्कर्म और उसके बाद युवती की निर्ममता पूर्वक हत्या किए जाने के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी को पुलिस द्वारा रोके जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा को महिला विरोधी बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा शासित प्रदेशों में ही सबसे अधिक महिलाओं पर अत्याचार, दुष्कर्म और हत्या की घटना हो रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed