फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   accident

बालाकोट में रीछ हमले में ग्रामीण घायल अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
accident
पुंछ। मेंढर के बालाकोट में रीछ के हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजनों ने ग्रामीणों की सहायता से रीछ से छुड़ा कर उपजिला अस्पताल मेंढर पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रीछ हमले में घायल ग्रामीण की पहचान मनसूर उल हक पुत्र अब्दुल क्यूम निवासी गांव संदोट बालाकोट के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह गांव संदोट निवासी मनसूर उल हक घर से कुछ दूरी पर काम कर रहा था कि तभी एक रीछ ने उस पर हमला कर दिया। वह खुद को रीछ से छुड़ाने का प्रयास करते हुए चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर उसके परिजन और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और लाठी एवं पत्थरों से रीछ को खदेड़ा। मंसूर को गंभीर रूप से घायल हालत में उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है। बीएमओ डॉक्टर परवेज अहमद खान ने बताया कि मंसूर उल हक को काफी गहरे घाव आए हैं। उसकी जान को किसी प्रकार का खतरा नहीं है। उधर रीछ हमले को लेकर संदोट के ग्रामीणों में वाइल्ड लाइफ विभाग के प्रति रोष है। लोगों का कहना है कि आए दिन जिले में इसी प्रकार रीछ लोगों को निशाना बनाते रहते हैं। विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed