{"_id":"57187e044f1c1b383d8b4a8c","slug":"police-arrest-of-three-militants-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: सुरक्षाबलों की मिली बड़ी सफलता, लश्कर के तीन OGW गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: सुरक्षाबलों की मिली बड़ी सफलता, लश्कर के तीन OGW गिरफ्तार
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले सेना के जवान
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर पुलिस ने बुधवार और वीरवार की रात आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन ओवर ग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) को श्रीनगर शहर के बीचोबीच स्थित एक इलाके से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस तीनों से किसी अज्ञात स्थान पर गहन पूछताछ कर रही है। पकड़े गए आतंकियों के पास से एक चाइनीज पिस्तौल, 6 गोलियां, 2 मैगज़ीन, एक जीपीएस और 4 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने तीनों को लाल मंडी के फुट ब्रिज के पास धर दबोचा। बताया गया कि वे उत्तरी कश्मीर से आए थे और किसी अज्ञात जगह पर मिशन के लिए जा रहे थे। पुलिस के एक अधिकारी ने इन तीनों की गिरफ्तारी की पुष्टि तो की लेकिन उनकी पहचान को सार्वजानिक नहीं किया। अधिकारी के मुताबिक तीनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय आतंकी हैं।
विज्ञापन
वहीं सैन्य सूत्रों बताया कि इनकी पहचान उबैद उंटू (पुत्र तारिक़ अहमद)क्त्रसल्टेंग सोपोर, मुहम्मद यावर भट (पुत्र मुज़फ्फर अहमद) बटपुरा सोपोर और अल्ताफ हुसैन लोन (पुत्र अब्दुल हमीद) कलारूस कुपवाड़ा के तौर पर हुई है।
कैदी और सिपाही की मौत का जिम्मेदार है एक
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जून में इनमें से एक ने पीओके के विचाराधीन कैदी वहीद नूर खान को अदालत परिसर में दो ग्रेनेड दिया था, जिसके विस्फोट से कैदी और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी। पुलिस एक गाड़ी में इस कैदी को लेकर सोपोर सेंट्रल जेल जा रही थी। यह घटना उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में हायगाम सोपोर के पास हुई थी।