फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   PDP protests over voter list in Jammu and Kashmir

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में मतदाता सूची को लेकर घमासान, पीडीपी ने किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 19 Aug 2022 11:47 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 19 Aug 2022 11:47 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में नई मतदाता सूची को लेकर सियासी गलियारों में घमासान मचा है। पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता सुहैल बुखारी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
PDP protests over voter list in Jammu and Kashmir
महबूबा मुफ्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में गैर स्थानीय लोगों को मतदाता बनाने के फैसले पर सियासी घमासान शुरू हो गया है। पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता सुहैल बुखारी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के बाद पीडीपी (जम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) और नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) केंद्र सरकार पर हमलवार है। दोनों दल इसे सरकार की साजिश करार दे रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने मतदाता सूची को लेकर बुधवार को एक प्रेस वार्ता की थी। जिसमें उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मतदाता बनने के लिए डोमिसाइल होना जरूरी नहीं है। यह जानकारी आने के बाद जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भड़क उठीं। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कहा कि पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भाजपा के लिए प्रयोगशाला बन चुका है। राज्य में बाहर से भाजपा के 25 लाख मतदाता लाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनावी लोकतंत्र के कफन में अंतिम कील है।
विज्ञापन


उधर, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता तनवीर सादिक ने कहा कि दूसरे राज्यों के लोग बस आ सकते हैं। पंजीकरण करा सकते हैं। वोट कर सकते हैं और फिर अपने राज्यों में वापस जा सकते हैं। राज्य के लोगों को इस तरह से वंचित किया जाएगा। लोगों को कई आशंकाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed