फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Panchayat elections can be held in October November in Jammu and Kashmir

J-K Panchayat Election: अक्तूबर-नवंबर में पंचायत चुनाव की तैयारी, 4191 पंचायतों में चुने जाने हैं पंच-सरपंच

Tue, 25 Jul 2023 10:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 25 Jul 2023 10:57 PM IST
सार

प्रदेश के चुनाव आयुक्त बीआर शर्मा ने कहा कि मतदाता सूचियों में संशोधन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है और जरूरत पड़ी तो यह विशेष प्रक्रिया फिर से संचालित की जा सकती है।

विज्ञापन
Panchayat elections can be held in October November in Jammu and Kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में आगामी अक्तूबर-नवंबर में पंचायत चुनाव करवाने की तैयारी की जा रही है। इसके जरिए प्रदेश में चार हजार से अधिक पंचायतों में पंचों-सरपंचों को चुना जाएगा। चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। प्रदेश के चुनाव आयुक्त बीआर शर्मा ने एक चैनल को दिए साक्षात्कार में पंचायत चुनाव को करवाए जाने को लेकर यह महत्वपूर्ण घोषणा की है।

विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि मतदाता सूचियों में संशोधन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है और जरूरत पड़ी तो यह विशेष प्रक्रिया फिर से संचालित की जा सकती है। हमारी पूरी कोशिश रहेगी की कि चुनाव में कोई भी मतदाता छूटे नहीं, जो छूट गए हैं उन्हें दोबारा सूची में शामिल किया जाएगा। कार्यकाल के हिसाब से 2023 के अंत या 2024 के शुरू में पंचायत चुनाव करवाए जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिशा में हमारी तैयारी पहले से ही चल रही है। पिछले पंचायत चुनाव जनवरी 2019 में करवाए गए थे। पंचायतों ने विकास और अन्य सार्वजनिक मुद्दों पर बेहतर काम किया। हमारा  सारांश पुनरीक्षण का काम लगभग पूरा हो चुका है। प्रदेश में 4192 पंचायतें हैं जिनमें करीब 1000 पंचायतों में विभिन्न कारणों से पंचों सरपंच स्थापित नहीं हो पाए थे और ये लगभग सभी पद कश्मीर से हैं। 

विज्ञापन

पंचायतों का कार्यकाल दो साल बढ़ाने की वकालत
वहीं, आल जेएंडके पंचायत कान्फ्रेंस के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि पंचायतों का कार्यकाल जनवरी 2024 में पूरा हो रहा है और नियमों के तहत कार्यकाल खत्म होने से पहले चुनाव करवाए जा सकते हैं। हम मांग करते हैं कि पंचायत चुनाव त्रि स्तरीय व्यवस्था में एक साथ करवाए जाएं। इसमें पंचायत की सभी श्रेणियों को शामिल किया जाना चाहिए। हमने परिस्थितियों को आधार बनाते हुए पंचायतों का कार्यकाल दो साल का बढ़ाने की भी मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed