जम्मू-कश्मीर में दलीय आधार पर होंगे पंचायत उपचुनाव, आठ चरणों में मतदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में 11,639 पंचों और 1,011 सरपंचों की रिक्त सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का एलान वीरवार को कर दिया गया है। जम्मू संभाग में चार और कश्मीर संभाग में आठ चरणों में मतदान होगा। उपचुनाव के मद्देनजर चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। खास बात यह भी कि उपचुनाव दलीय आधार पर कराए जाएंगे। 2018 में पंचायत चुनाव गैरदलीय आधार पर हुए थे। उस समय 33,592 पंचों व 4,290 सरपंचों की सीटों में से 22,214 पंचों और 3,459 सरपंचों का ही निर्वाचन हो पाया था।
मुख्य चुनाव अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने पत्रकार वार्ता में उपचुनाव के शेड्यूल की जानकारी दी। बताया कि पांच, सात, नौ, 12, 14, 16, 18 और 20 मार्च को वोट डाले जाएंगे। कश्मीर संभाग में 11457 पंचों व 887 सरपंचों और जम्मू संभाग में 182 पंचों और 124 सरपंचों की रिक्त सीटों पर चुनाव करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अक्तूबर, 2019 में बीडीसी अध्यक्षों के चुनाव से सरपंचों-पंचों की 307 सीटें रिक्त हुई हैं। इसके अलावा 2018 में कश्मीर में कई सीटों पर चुनाव नहीं हो पाया था। अब इन सभी सीटों को उपचुनाव के माध्यम से भरा जाएगा।
जम्मू संभाग में पहले चरण में रियासी, उधमपुर, सांबा, जम्मू, राजोरी और पुंछ में मतदान होगा। दूसरे चरण में डोडा, रामबन, रियासी, उधमपुर और पुंछ, तीसरे चरण में डोडा, उधमपुर और जम्मू व चौथे चरण में किश्तवाड़, रामबन, उधमपुर, कठुआ और पुंछ में मतदान होगा। कश्मीर संभाग में पहले चरण में बारामूला, कुलगाम, अनंतनाग, पुलवामा, कुपवाड़ा, बडगाम और बांदीपोरा, श्रीनगर, शोपियां और गांदरबल में पांच मार्च को वोट डाले जाएंगे।
दूसरे चरण में सात मार्च को बारामूला, कुलगाम, अनंतनाग, पुलवामा, कुपवाड़ा, बडगाम, बांदीपोरा, शोपियां और गांदरबल में मतदान होगा। तीसरे चरण में बारामूला, कुलगाम, अनंतनाग, पुलवामा, कुपवाड़ा, बडगाम, बांदीपोरा, शोपियां और गांदरबल में मतदान नौ मार्च को होगा। चौथे चरण में बारामूला, कुलगाम, अनंतनाग, पुलवामा, कुपवाड़ा, बडगाम, बांदीपोरा, शोपियां और गांदरबल में मतदान होगा।
पांचवें चरण में बारामूला, कुलगाम, अनंतनाग, पुलवामा, कुपवाड़ा, बडगाम, बांदीपोरा, शोपियां और गांदरबल में मतदान होगा। छठे चरण में बारामूला, कुलगाम, अनंतनाग, पुलवामा, कुपवाड़ा, बडगाम, बांदीपोरा, शोपियां और गांदरबल में मतदान होगा। सातवें चरण में बारामूला, कुलगाम, अनंतनाग, पुलवामा, बांदीपोरा और शोपियां में मतदान होगा। आठवें चरण में अनंतनाग, पुलवामा और शोपियां में मतदान होगा।
पहले चरण के मतदान के लिए अधिसूचना कल
मुख्य चुनाव अधिकारी शैलेंद्र कुमार के अनुसार पहले चरण के मतदान के लिए अधिसूचना 15 फरवरी, दूसरे चरण की 17 फरवरी, तीसरे चरण की 19 फरवरी, चौथे चरण की 22 फरवरी, पांचवें चरण की 24 फरवरी, छठे चरण की 26 फरवरी, सातवें चरण की 28 फरवरी और आठवें चरण की अधिसूचना 29 फरवरी को जारी होगा। मतदान सुबह नौ से एक बजे तक बैलट बॉक्स के जरिए होगा। मतदान के बाद मतगणना कर चुनाव नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।
जम्मू संभाग में इन सीटों पर होगा चुनाव
जिला ब्लॉक इन ब्लॉकों में होगा चुनाव सरपंचों की रिक्त सीटें पंचों की रिक्त सीटें
जम्मू 20 20 15 25
उधमपुर 17 17 16 15
रियासी 12 12 9 14
कठुआ 19 19 19 19
सांबा 9 9 5 20
किश्तवाड़ 13 11 10 9
डोडा 17 17 16 17
रामबन 11 11 10 19
राजोरी 19 19 16 26
पुंछ 11 11 8 18
कश्मीर संभाग में इन सीटों पर होगा चुनाव
जिला ब्लॉक इन ब्लॉकों में होगा चुनाव सरपंचों की रिक्त सीटें पंचों की रिक्त सीटें
कुपवाड़ा 24 21 25 768
बारामूला 26 26 148 2,163
बांडीपोरा 12 9 45 603
गांदरबल 7 7 41 685
श्रीनगर 4 4 9 155
बडगाम 17 17 157 1,941
पुलवामा 11 11 151 1,437
शोपियां 9 9 73 742
कुलगाम 11 8 103 968
अनंतनाग 16 16 135 1,995