फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   pakistan violates ceasefire again

पाकिस्तानी सेना ने फिर की भारतीय ठिकानों पर गोलीबारी

Wed, 07 Aug 2013 09:20 PM IST
श्रीनगर/ब्यूरो
श्रीनगर/ब्यूरो Updated Wed, 07 Aug 2013 09:20 PM IST
विज्ञापन
pakistan violates ceasefire again

पाकिस्तानी सेना ने अब हद कर दी है। पाक सैनिकों ने मंगलवार की देर रात बारामूला जिले के उड़ी इलाके में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय ठिकानों पर गोलीबारी की।

विज्ञापन


हालांकि उसकी इस ताजा हरकत में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

बारामूला जिले के उड़ी इलाके में मंगलवार देर रात पाक सैनिकों ने बाज पोस्ट को निशाना बनाकर गोलीबारी की। सैन्य ठिकाने पर ही नहीं, बल्कि कुछ समय के लिए आसपास के रिहायशी इलाकों पर भी गोलियां दागी गईं।
विज्ञापन


पढ़ें, भारतीय गोलीबारी में दो सैनिक घायल: पाकिस्तान
पाक सैनिक करीब आधे घंटे तक गोलीबारी करते रहे। सैन्य अधिकारियों ने किसी भारतीय जवान के शहीद होने अथवा घायल होने से साफ इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता नरेश बिज के अनुसार पाक सैनिक बारामूला तथा कुपवाड़ा जिले के साथ लगती नियंत्रण रेखा के उस पार से भारतीय ठिकानों पर अकारण गोलीबारी करते रहे हैं।

पढ़ें, सरहद पर फिर ना'पाक' हरकत, हमले में 5 जवान शहीद
मंगलवार देर रात भी उन्होंने गोलीबारी करते हुए उड़ी सेक्टर की बाज पोस्ट पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। भारतीय जवानों ने पाक सेना की उकसावे वाली इस कार्रवाई के बावजूद संयम बरता और जवाबी कार्रवाई नहीं की।


कश्मीर संभाग का बारामूला जिला जम्मू संभाग के पुंछ जिले के साथ लगता है। जिले के उड़ी सेक्टर में पाक सेना की ओर से अक्सर गोलीबारी होती रही है। दोनों देशों की सीमा पर कई गांव होने के कारण वे भी इसकी चपेट में आ जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed