{"_id":"43fc9c88-c528-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"pakistan-army-again-violated-ceasefire","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक सेना ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक सेना ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
श्रीनगर/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 25 May 2013 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन कश्मीर में युद्घविराम का उल्लंघन किया।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने उत्तर कश्मीर के नौगांव सेक्टर में आज बिना किसी उकसावे के भारतीय सीमा के अग्रिम ठिकानों पर अंधाधुंध फायरिंग की।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान सेना ने नौगांव सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास कुछ अग्रिम चौकियों पर फायरिंग की।
भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों पक्षों की ओर से करीब आधे घंटे तक गोलीबारी होती रही। हालांकि गोलीबारी में दोनों ओर से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
शुक्रवार को भी हुई थी गोलीबारी
गौरतलब है कि पाकिस्तान सेना ने शुक्रवार को भी जम्मू-कश्मीर के टूटमारी गली सेक्टर में गोलीबारी कर दोनों देशों के बीच सीजफायर का उल्लंघन किया था।
इस गोलीबारी में सेना के एक ब्रिगेडियर और दो जवान घायल हो गए। ब्रिगेडियर संजीव लंगर और दोनों जवानों को हल्के जख्म आए हैं।
भारत और पाकिस्तान 2003 में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के लिए सहमत हुए थे। लेकिन इसके बाद पाकिस्तान 20 से भी ज्यादा बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है।
विज्ञापन