फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   pak conspiracy against india

पाक कर रहा भारत के खिलाफ एक बड़ी साजिश

Wed, 14 Aug 2013 02:01 AM IST
मुनीश शर्मा
मुनीश शर्मा Updated Wed, 14 Aug 2013 02:01 AM IST
विज्ञापन
pak conspiracy against india

दुनिया के सामने दोस्ती के प्रयास का दिखावा करने वाले पाकिस्तान के मन में पिछले काफी समय से अंदर खाने भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रचने का काम चल रहा है।

विज्ञापन


इसके तहत पाकिस्तान भारतीय सेना को अधिक से अधिक हानि पहुंचने की कोशिश में लगा है।

नापाक इरादों को अंजाम देने के लिए पाक ने जिले में नियंत्रण रेखा पर बड़ी संख्या में मुजाहिद रेजिमेंट की तैनाती कर रखी है। इसका प्रमाण पिछले दो महीनों में लगातार युद्धविराम का उल्लंघन करने की घटनाओं से मिलता है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, पड़ोसी मुल्क से पिछले एक डेढ़ महीने में पुंछ जिले में सावजियां से लेकर बालाकोट तक करीब हर सेक्टर में मुजाहिद रेजिमेंट तैनात की है। जानकारी के अनुसार पाक ने बालाकोट सेक्टर में 656 मुजाहिद रेजिमेंट को तैनात कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मेंढर सेक्टर में 650 मुजाहिद, बलनोई सेक्टर में 644 मुजाहिद, खड़ी करमाड़ा सेक्टर में 801 मुजाहिद, कीरनी सेक्टर में 641 और सावजियां सेक्टर में 606 मुजाहिद को तैनात कर रखा है।


सूत्रों की मानें, तो इन रेजिमेंट की तैनाती करीब एक डेढ़ महीना पहले हुई है। इन रेजिमेंट की तैनाती के साथ ही नियंत्रण रेखा पर लगातार तनाव बढ़ रहा है।

सावजियां सेक्टर में पाक सेना द्वारा जेसीओ बच्चन सिंह को शहीद करने, सेना की 40 आरआर, गोरखा रेजिमेंट की चौकियों हमला का प्रयास, आईईडी बिछाकर एक पोटर को मारने, खड़ी करमाड़ा में पांच जवानों को शहीद करने की घटनाओं के साथ बीते दो दिनों से रिहाइशी इलाकों में गोलाबारी किया जाना, पड़ोसी की नियत को साफ करता है।

जानकारी के अनुसार पाक सेना को अपनी मुजाहिद रेजिमेंट पर गर्व है, क्योंकि यह पाक सेना में सबसे लड़ाकू मानी जाती हैं। आतंकियों की तरह आत्मघाती हमले और छुपकर धावा बोलना इसकी खासियत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed