{"_id":"56e83b7c4f1c1b19118b4bbf","slug":"omar-said-on-kashmiri-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी छात्रों का मामला ममता खुद देखें : उमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीरी छात्रों का मामला ममता खुद देखें : उमर
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 15 Mar 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला
- फोटो : FILE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आग्रह किया है कि बंगाल पुलिस की ओर से कश्मीरी छात्रों की जुटाई जा रही जानकारी का मामला वह खुद देखें।
विज्ञापन
उमर ने ट्विटर पर लिखा, ‘ममता आफिशियल, क्या आप पुलिस के आदेश को देखेंगे? जानकारी एकत्रित करना छात्रों के लिए परेशानी का सबब न बन जाए।’ उमर ने कोलकाता के एक अंग्रेजी दैनिक की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया पर यह व्यक्त की है, जिसमें दावा किया गया है कि पुलिस को विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों की जानकारी एकत्रित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में शिक्षण संस्थानों को दिए आदेश में कहा गया है,‘कृपया जिन छात्रों का स्थायी पता जम्मू-कश्मीर का है और आपके संस्थान में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, उनके बारे में जानकारी दी जाए। इसे गृह मंत्रालय नार्थ ब्लाक, नई दिल्ली को भेजा जाना है।’उमर ने तृणामूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ-ब्रायन का इस मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करते हुए लिखा, ‘इन छात्रों को अकेले बाहर क्यों किया जा रहा है?’
विज्ञापन