फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Notice to three schools for half day holiday on Friday

Pulwama: जुमे को आधे दिन की छुट्टी स्कूलों को पड़ी भारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जारी की नोटिस; मांगा जवाब

Wed, 16 Apr 2025 01:47 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 16 Apr 2025 01:47 PM IST
सार

पुलवामा में जुमे को आधे दिन की छुट्टी देने पर तीन निजी स्कूलों को मुख्य शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी कर एक दिन में जवाब मांगा है।

विज्ञापन
Notice to three schools for half day holiday on Friday
school demo - फोटो : freepik.com

विस्तार

जुमे को आधे दिन की छुट्टी करने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने तीन स्कूलों को नोटिस जारी कर एक दिन में जवाब मांगा है। जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि जेएनवी विशेष परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया था।

विज्ञापन


निरीक्षण में पाया गया कि हजाद पब्लिक स्कूल अवंतीपोरा, डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल टेंगपोना पुलवामा और दिल्ली मॉडर्न पब्लिक स्कूल क्रेंचू पंपोर पुलवामा में बच्चों को आधे दिन की छुट्टी दे दी गई थी।नोटिस में कहा गया है कि यह गंभीर लापरवाही है। सभी सरकारी और सरकारी मान्यता प्राप्त निजी संस्थानों से अपेक्षा की जाती है कि वे प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से जारी अवकाश के साथ-साथ शैक्षणिक कैलेंडर और निर्धारित कार्य घंटों का सख्ती से पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed