फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   notice to former state minister

किश्तवाड़ हिंसा: पूर्व राज्य गृह मंत्री को नोटिस जारी

Fri, 30 Aug 2013 10:24 PM IST
जम्मू/ब्यूरो
जम्मू/ब्यूरो Updated Fri, 30 Aug 2013 10:24 PM IST
विज्ञापन
notice to former state minister

किश्तवाड़ हिंसा के दौरान मारे गए अरविंद राज भगत के पिता देस राज भगत ने किश्तवाड़ हिंसा के दौरान लूटपाट, संपत्ति को नुकसान, आगजनी, एक समुदाय के लोगों की दुकानों को नुकसान और मासूम लोगों की मौत मामले में दर्ज एफआईआर की जांच सीबीआई से कराने की हाईकोर्ट में याचिका पेश की है।

विज्ञापन


न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने एडवोकेट सुनील सेठी, परीमोक्ष सेठ की दलीलों पर पूर्व राज्य गृह मंत्री और मौजूदा विधायक सज्जाद अहमद किचलू, गृह विभाग के प्रधान सचिव, किश्तवाड़ के डिप्टी कमिश्नर, एसएचओ किश्तवाड़, तत्कालीन डीसी किश्तवाड़ मोहम्मद सलीम, डीआईजी डोडा रामबन रेंज अशकूर वानी, तत्कालीन एसएसपी किश्तवाड़ सुनील गुप्ता को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने डीसी किश्तवाड़ को अब तक हुई जांच रिपोर्ट को पेश करने और इस पर निजी हलफनामा पेश करने के भी आदेश दिए। याचिका के अनुसार याची सेना से रिटायर्ड सूबेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बेटे अरविंद राज को कुलीद चौक पर 9 अगस्त 2013 को 17 गोलियां लगीं। सांप्रदायिक हिंसा के दौरान चली इन गोलियों का मामला किश्तवाड़ पुलिस थाने में दर्ज है।

ईद के दिन हुई सांप्रदायिक हिंसा को पूरे किश्तवाड़ ने झेला। ईद के कुछ दिन पहले ही भारत विरोधी पोस्टर कसबे में लगाए गए थे। आतंकी मकबूल भट और अफजल गुरु के पोस्टरों को जगह-जगह लगाया गया था।

इसके कारण राष्ट्रवादी लोगों में सांप्रदायिकता और देश विरोधी भावनाओं का फैलाया गया। किश्तवाड़ के लोग मुस्तैद हो गए।
राष्ट्र विरोधी पोस्टरों को किश्तवाड़ की हर इमारत विशेषकर मस्जिद के बाहर चिपकाने की रिपोर्ट भी दी गई थी। जिला और पुलिस प्रशासन ने रिपोर्ट के बाद भी 9 अगस्त 2013 को ईद के दिन कोई एहतियात नहीं बरती।

ईद की नमाज खत्म होने के बाद ही पाकिस्तान, आतंकी और आतंकवाद समर्थन में नारे लगने लगे। सिविल और पुलिस प्रशासन की ओर से भी कार्रवाई नहीं हुई। शांतिपूर्वक माहौल को बिगाड़ा गया और लूटपाट शुरू हो गई।


लोगों की नाराजगी इसलिए भी है कि गृह राज्य मंत्री सज्जाद अहमद किचलू मौके पर मौजूद थे। डीसी और एसएसपी गेस्ट हाउस में चले गए। किसी भी फोर्स ने शाम तक कोई भी कार्रवाई नहीं की। सरकारी मशीनरी ने उपद्रवियों को खुला हाथ दिया और लूटपाट, आगजनी होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed