{"_id":"62a7b681d6a52776e33f39d1","slug":"nitishwar-kumar-ceo-of-shri-amarnath-shrine-board-took-stock-of-arrangements","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra: बालटाल में 70 बेड का डीआरडीओ अस्पताल बनकर तैयार, श्राइन बोर्ड के सीईओ ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra: बालटाल में 70 बेड का डीआरडीओ अस्पताल बनकर तैयार, श्राइन बोर्ड के सीईओ ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Tue, 14 Jun 2022 04:46 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू और कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू और कश्मीर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 14 Jun 2022 04:46 AM IST
सार
उप राज्यपाल के प्रधान सचिव तथा श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ नीतीश्वर कुमार ने सोमवार को व्यवस्थाओं तथा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने यात्रा ट्रैक का हवाई सर्वे भी किया। अधिकारियों को हिदायत दी कि सभी तैयारियां जल्द पूरी कर ली जाएं ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
amarnath yatra
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरनाथ यात्रियों के लिए बालटाल में 70 बेड का डीआरडीओ अस्पताल तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही टेंट सिटी भी विकसित की जा रही है जहां 800 टेंट की क्षमता होगी। टेंट स्थानीय लोगों को दिया जाएगा जो बेडिंग के प्रबंध अपने स्तर पर करेंगे।
विज्ञापन
उप राज्यपाल के प्रधान सचिव तथा श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ नीतीश्वर कुमार ने सोमवार को व्यवस्थाओं तथा तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने यात्रा ट्रैक का हवाई सर्वे भी किया। अधिकारियों को हिदायत दी कि सभी तैयारियां जल्द पूरी कर ली जाएं ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
सीईओ ने बालटाल में बेस कैंप अस्पताल का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड यूनिट के साथ ही लैब, आपातकालीन तथा ओपीडी वार्ड का दौरा किया। हिदायत दी कि आवश्यक दवाएं तथा ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। हिदायत दी कि यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पोनी तथा अन्य प्रकार की सुविधा देने वाले लोगों से भी यात्रियों की हर प्रकार से मदद करने के लिए तत्पर रहने को कहा।
विज्ञापन