{"_id":"570b587f4f1c1b3b174a6ab8","slug":"news-story-amarnath-pilgrims","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये रास्ता अमरनाथ यात्रियों के लिए बन सकता है परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये रास्ता अमरनाथ यात्रियों के लिए बन सकता है परेशानी का सबब
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 11 Apr 2016 02:11 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
- फोटो : PTI
उधमपुर से लेकर जवाहर टनल के बीच बदहाल राष्ट्रीय राजमार्ग अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। अभी तक नेशनल हाईवे अथारिटी इस समस्या का हल नहीं निकाल पाई है।
विज्ञापन
अथारिटी ने जम्मू से लेकर उधमपुर तक लगभग फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग तैयार कर दिया है, लेकिन उधमपुर से लेकर जवाहर टनल के बीच कई हिस्सों में हाईवे की हालत खराब है। उधमपुर के खैरी में जब भी तेज बारिश होती है तो पहाड़ी से मलबा राजमार्ग पर पहुंच जाता है और हाईवे बंद हो जाता है।
विज्ञापन
इसी तरह से बटोत, रामबन के कई इलाके ऐसे हैं, जहां लगातार भूस्खलन और पस्सियां गिरने से बारिश के दौरान हाईवे बंद हो जाता है। अभी तक अथारिटी ने इन स्थानों पर खराब स्थिति को लेकर कुछ नहीं किया है। 2015 में भी खराब हाईवे के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। राजमार्ग बंद होने पर कई घंटे तक यात्रियों के वाहन जाम में फंसे रहे थे।
विज्ञापन