फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   NEET would be conduct MBBS, BDS test in J&K

एनईईटी के तहत होगी एमबीबीएस, बीडीएस परीक्षा

Thu, 12 May 2016 11:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 12 May 2016 11:21 AM IST
सार

  • इस व्यवस्था में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है
  • 14 से 15 मई को शेड्यूल के तहत अन्य विषयों की परीक्षा होगी

विज्ञापन
NEET would be conduct  MBBS, BDS test in J&K

विस्तार

बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस इग्जामिनेशन (बीओपीईई) के चेयरमैन जीएच तांत्रे ने कहा कि रियासत में नेशनल इलीजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (एनईईटी) के तहत एमबीबीएस और बीडीएस के दाखिले के लिए परीक्षाएं होंगी।

विज्ञापन


अन्य विषयों में इंजीनियरिंग, वेटरनरी, एग्रीकल्चर, आयुर्वेदिक आदि की परीक्षाएं तय शेड्यूल के तहत आगामी 14 से 15 मई को होंगी। इस व्यवस्था में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन परीक्षाओं के लिए दोनों डिवीजनों में पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एमबीबीएस और बीडीएस की कामन एंट्रेंस परीक्षाओं के लिए सर्वोच्च न्यायालय के मानदंडों का पालन किया जा रहा है। एमबीबीएस और बीडीएस के लिए एनईईटी का आयोजन बीओपीईई की जगह सीबीएसई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन परीक्षाओं में राज्य के कालेजों में स्थानीय कालेजों को ही दाखिला मिलेगा। एनईईटी से जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों के अधिकार प्रभावित नहीं होंगे। अन्य विषयों की परीक्षाओं के लिए तैयारी पूरी की गई है। इन परीक्षाओं पर राज्य पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की नजर रहेगी।


उनके अनुसार परीक्षाओं के लिए राज्य में कुल 54 परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसमें जम्मू में 20 और श्रीनगर में 34 केंद्र होंगे। इन परीक्षाओं में हजारों उम्मीदवार बैठेंगे। परीक्षाओं से संबंधी जानकारी उम्मीदवारों तक समय पर पहुंचाई जा रही है। शिक्षा मंत्री नईम अख्तर भी एमबीबीएस और बीडीएस परीक्षाओं को एनईईटी के माध्यम से ही करवाए जाने की बात कह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed